फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पलायन से उजड़े जयकंडी गांव में रिवर्स पलायन की शुरुआत

Sat, 07 Feb 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के जयकंडी गांव में अपनी ईष्ट देवी त्रिपुरा बाला सुंदरी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर
विज्ञापन
पलायन से उजड़े जयकंडी गांव में रिवर्स पलायन की शुरुआत
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के जयकंडी गांव में पलायन के कारण खंडहर बने आवासीय मकानों और देवी-देवताओं के मंदिरों के पुनर्निर्माण की मुहिम शुरू हो गई है। बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव की कुल देवी त्रिपुरा बाला सुंदरी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। जयकंडी गांव बदरीनाथ हाईवे से करीब एक किमी पैदल दूरी पर स्थित है। बीते तीन दशक पूर्व रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में गांव के 22 में से 20 परिवार पलायन कर गए थे। इसके चलते गांव के आवासीय मकान, देवी मंदिर और पौराणिक धरोहरें खंडहर में तब्दील हो गई थीं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र डिमरी और मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश डिमरी ने बताया कि वर्तमान में मात्र दो परिवार ही यहां निवास कर रहे थे। ग्रामीणों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखने के लिए पहले ईष्ट देवी के मंदिर का निर्माण और फिर आवासीय मकानों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने धार्मिक आयोजन में भाग लेते हुए रिवर्स पलायन की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें