श्रीनगर। कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए श्रीनगर को छोड़कर संपूर्ण कश्मीर घाटी में बुधवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू रहीं।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक वर्ष पूरे होने के दिन बुधवार को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
अधिकारियों ने बताया कि हिंसक घटनाओं की आशंका को देखते हुए पूरे कश्मीर संभाग में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने कहा, तीन से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है और लोगों से कानून का उल्लंघन नहीं करने और घरों में ही रहने का आग्रह है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर समेत घाटी के सैंकड़ों स्थानों पर अवरोधक लगाए गए थे।