फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लोकल से ग्लोबल यात्रा को तेज करने का लिया संकल्प

Wed, 15 Oct 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। भाजपा के थलीसैंण मंडल की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश ने लोकल फॉर वोकल के साथ ही सरकार की कई योजनाओं की जानकारियां दीं। कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र व राज्य को आत्मनिर्भर बनाएंगे तभी भारत का आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार हो सकेगा। मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने जीएसटी बचत महोत्सव और मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारियां दीं। कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प का प्रण लेते हुए देश की लोकल से ग्लोबल यात्रा को तेज करने पर जोर दिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री मनोज रमोला, जेष्ठ उप प्रमुख मनबर सिंह बिष्ट, दलीप सिंह नेगी, जय सिंह रावत, मीडिया प्रभारी आशाराम पोखरियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें