फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: केदार मोहल्ला में गैस वितरण न होने से लोगों में नाराजगी,घेराव

Tue, 31 Mar 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर इंडेन गैंस एजेंसी के मेनेजर का घेराव करती केदार मोहल्ला की महिलाएं  व अन्य ------- संवा
विज्ञापन
- सोमवार को नहीं गैस वितरण का दिया था आश्वाासन, कई घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के केदार मोहल्ला में सोमवार को गैस सिलिंडर का वितरण न होने से स्थानीय लोगों में इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि 11 फरवरी के बाद से क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पार्षद मीना असवाल ने बताया कि एजेंसी की ओर से आश्वासन दिया गया था कि सोमवार को वार्ड में सिलिंडर का वितरण किया जाएगा लेकिन तय समय पर गैस नहीं पहुंची। इसके चलते सुबह से ही लोग खाली सिलिंडर लेकर निर्धारित स्थान पर लाइन में खड़े रहे लेकिन लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि जब एजेंसी से संपर्क किया गया तो वहां से जवाब मिला कि फिलहाल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं और जहां अधिक मांग थी, वहां आपूर्ति कर दी गई है। इस जवाब से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। मंगलवार को पार्षद मीना असवाल के नेतृत्व में मीना नेगी, कमला पंवार, बबीता रावत, चिरंजीव लाल, सुनीता नयाल और रूपा रावत समेत कई महिलाएं इंडेन गैस एजेंसी पहुंचीं और समस्या को लेकर नाराजगी जताई।इस दौरान एजेंसी के प्रबंधक दीपक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जैसे ही गैस सिलिंडर उपलब्ध होंगे, तुरंत वितरण कराया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें