फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शोधार्थी रीता ने राष्ट्रपति मुर्मु के विशेष संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Fri, 05 Jun 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर l गढ़वाल विवि की रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी रीता ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत बिरसा लाइव्स इन न्यू भारत सप्ताह के अवसर पर दो जून को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। रीता ने सीनियर प्रोफेसर डीएस नेगी के निर्देशन में पीएचडी शोधकार्य पूर्ण कर शोध प्रबंध जमा कर दिया है। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक व शोध योगदान के आधार पर उन्हें इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 200 जनजातीय छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने भाग लिया, जो विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना रहा। रीता के चयन पर रसायन विज्ञान विभाग एवं उनके शोध निर्देशक प्रो. डीएस नेगी ने प्रसन्नता व्यक्त की, वहीं विवि के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें