फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बी.फार्मा में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग व काउंसिलिंग 5 व 6 अगस्त को

Tue, 28 Jul 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग ने बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर (शैक्षणिक सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए ऑफलाइन रिपोर्टिंग व काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। रिपोर्टिंग 5 अगस्त को व काउंसलिंग 6 अगस्त को फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग, चौरास परिसर में आयोजित होगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार केवल सीयूईटी (यूजी) 2026 में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। प्रवेश के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ मॉर्क्स जारी किए गए हैं। छात्र विवि की वेबसाइट से इसकी जानकारी ले सकते हैं। प्रवेश के लिए पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान) अथवा पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) विषयों के अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची काउंसलिंग के बाद विभागीय नोटिस बोर्ड एवं विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें