फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: साढ़े नौ हजार छात्रों तक पहुंचने को रील्स-स्टेटस का सहारा

Wed, 09 Sep 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि में 11 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। करीब साढ़े नौ हजार मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रत्याशी विभागों और छात्रावासों में जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कैंपस की गतिविधियों के फोटो और वीडियो कुछ ही देर में इंस्टाग्राम रील्स और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिये छात्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। समर्थक व्हाट्सएप ग्रुपों और स्टेटस के माध्यम से चुनावी अपील साझा कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में पारंपरिक पोस्टर-पंपलेट के साथ डिजिटल प्रचार भी जीत का अहम जरिया बन गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें