गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर लैंसडौउन की ओर से 20 दिसंबर से कोटद्वार में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सेवायोजन विभाग की ओर से हर विकासखंड में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। नगर सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने बताया कि कार्यशाला में भर्ती के इच्छुक युवाओं को शारीरिक मानदंड, परीक्षा एवं भर्ती के दौरान उपलब्ध करवाए जाने वाले आवश्यक प्रमाण पत्रों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रयाल ने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकासखंड कोट के सभागार में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद बडोनी, राहुल, विकास, रोहित, अभिषेक आदि मौजूद थे।