फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर शुरू हो भर्ती प्रक्रिया’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पीएचडी, नेट, जेआरएफ, यू-सेट बेरोजगार युवाओं ने उच्च शिक्षामंत्री से प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर पिछले चार साल से यह भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई है। इसे जल्द शुरू किया जाना चाहिए। जिले के युवाओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा। जितेंद्र ढौंडियाल, जयहरी श्रीवास्तव, मोहित, मुकेश व मीना ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पीएचडी, नेट, जेआरएफ, यू-सेट युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। ये सभी वर्षों से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2017 से शासन स्तर पर महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया लटकी हुई है। यू-सेट परीक्षा आयोजित किए जाने के नाम पर अधर में रखा गया है। यू-सेट की परीक्षा का आयोजन हो, लेकिन उसके नाम से भर्ती प्रक्रिया को लंबित किया जाना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें