फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वरिष्ठ वर्ग के समूहगान प्रतियोगिता में राउमावि मरोड़ा रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान वरिष्ठ वर्ग के समूह गान प्रतियोगिता में राउमावि मरोड़ा प्रथम स्थान पर रहा।

राइंका थलीसैंण में आयोजित प्रतियोगिता का खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन लिए संस्कृत भाषा को आत्मसात करने को कहा। साथ ही संस्कृत भाषा को व्यावहारिक जीवन में प्रयोग में लाने पर बल दिया। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग में समूह नृत्य प्रतियोगिता में राउमावि मरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक प्रतियोगिता में राइंका थलीसैंण प्रथम रहा। वरिष्ठ वर्ग के समूह गान में राइंका बगवाड़ी, श्लोकोच्चारण में राइंका चौंरा, समूह नृत्य में राइंका थलीसैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्थल संयोजक प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र ढौंडियाल, खंड संयोजक प्रकाश पोखरियाल,नरेंद्र सिंह रावत, आनंद सिंह नेगी, आशाराम पोखरियाल, डॉ. सत्येंद्र सेमवाल, वीरमणि पोखरियाल और प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें