पौड़ी। पाबौ क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ एक युवक की ओर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिससे किशोरी गर्भवती हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी पाबौ नवीन पुरोहित ने बताया कि आरोपी को जिला सत्र न्यायालय की अदालत पेश किया गया। जहां से आरोपी को खांड्यूसैंण स्थित जेल भेज दिया गया है।