फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नरेंद्रनगर में 9 नवंबर से होगा रामलीला मंचन

Tue, 08 Sep 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। रामलीला समिति नरेंद्रनगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवंबर माह में प्रस्तावित रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में रामलीला की तैयारियों, आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश असवाल ने बताया आगामी 9 नवंबर से 19 नवंबर तक नरेंद्रनगर में 68 वीं रामलीला मंचन का आयोजन होगा। बैठक संपन्न होने के बाद पंडित हितेश जोशी ने पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ रामलीला मंच पर हनुमान ध्वज की स्थापना करवाई। बैठक में रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठन पर चर्चा हुई। सहमति के बाद पुरानी कार्यकारिणी को ही यथावत रखा गया। इस मौके समिति सचिव द्वारिका प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष संतोष राणा, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भगवान सिंह राणा, हर्षमणि भट्ट, हितेश जोशी, धूम सिंह नेगी, सभासद आभा पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें