श्रीनगर रामलीला में केवट लीला मंचन के दौरान संवाद करते कलाकार।
- फोटो : SHRINAGAR
आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पांचवें दिन केवट और भरत संताप लीला का शानदार मंचन किया गया। त्याग और समर्पण से ओतप्रोत भरत संताप के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसे पूर्व नगर के मुख्यमार्गों से होती हुई हनुमान मंदिर से शरद स्नान घाट तक भगवान राम वनवास की झांकी आयोजित की गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी ने कहा कि श्रीनगर की रामलीला पर उनके द्वारा पुस्तक लिखी गई है। जिसका विमोचन राम मंच से किया जाएगा। इस मौके पर आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कैंतुरा, सचिव दीपक उनियाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, मंच संचालक वीरेंद्र रतूड़ी, संगीतकार पंकज आदि मौजूद थे। मुख्य पात्रों के रूप में पंकज बडोनी-कैकेयी, केवट-दीपक उनियाल, दिनेश असवाल, शंकर मिश्रा, ओपी गोदियाल, सुरेंद्र चौहान, सुमंत-बुद्धिबल्लभ उनियाल, मंथरा-पुरण सिंह, भरत-अक्षत, तथा नवीन उनियाल, भानेश, अमित असवाल, दीपांशु गुप्ता, आकाश अग्रवाल, इंकुश आदि ने सुंदर अभिनय किया। संवाद