कीर्तिनगर। मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन जनपद टिहरी विकासखंड कीर्तिनगर की ब्लॉक स्तरीय बैठक बीआरसी कीर्तिनगर में आयोजित की गई। इस अवसर पर फेडरेशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से राजीव उनियाल को अध्यक्ष, हिमांशु कुमार को सचिव, विमला जोशी व चंद्रशेखर मेवाड़ को उपाध्यक्ष, प्रमेश चंद्र को कोषाध्यक्ष, आदित्य बंगारी को संगठन मंत्री, संजय पांडेय को संरक्षक मनोनीत किया गया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव उनियाल द्वारा ब्लॉक के सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को आगामी 29 अक्तूबर को देहरादून में होने वाले मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। बैठक में विजेंद्र सिंह, विजय सिंह रावत, ऋषि कुमार, मंगल सिंह बड़थ्वाल, विजय आर्य, दीपक मियां, दिनेश मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।