देवलगढ़ स्थित श्री राज राजेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी केपी उनियाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रसार होने की वजह से यहां श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। वर्तमान में स्थिति सामान्य होने की वजह से श्रद्धालु अब मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिर में दर्शन एवं प्रात: कालीन हवन में शामिल हो पाएंगे।