पौड़ी। गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने गोल्डन कार्ड में आ रही विसंगतियों को दूर करने सहित पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की राशिकरण की कटौती को 15 साल से 10 साल 8 महीने किए जाने का आदेश जारी करने को कहा। कहा कि हिमाचल प्रदे की तर्ज पर 65, 70, 75 व 80 साल की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स को पांच प्रतिशत की दर से अतिरिक्त बढ़ोत्तरी दी जाए। साथ ही ऐसे पेंशनर्स जिनकी सेवानिवृत्ति 30 जून और 31 दिसंबर को हुई है उन्हें यूपी की तरह वेतनवृद्धि का लाभ 2006 से प्रदान की जाए। उन्होंने विसंगतियों को दूर करने के साथ ही कैशलेस इलाज को सरल बनाने और ओपीडी सहित सभी जांचें निशुल्क करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, सचिव जसपाल सिंह रावत, महासचिव सुरेश चंद्र बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद