फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रेनबो और सेंट थेरेसॉस कान्वेंट स्कूल ने जीते मुकाबले

Sun, 26 Apr 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। स्व. आयुष नेगी और स्व. नन्ददीप मल्ल मेमोरियल स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को चार रोमांचक मैच खेले गए। सीनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास ने नविंदर के गोल की मदद से श्री गुरु रामराय स्कूल को 1-0 से हराया। वहीं सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल ने सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल को 3-2 से शिकस्त दी। सेंट थेरेसास से काशी व अंशुल और सेमफोर्ड से लोकेन्द्र व रुद्र सिंह ने गोल किए। जूनियर वर्ग में सेंट थेरेसास ने मास्टर माइंड स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी जिसमें आदित्य जोशी ने दो गोल दागे। वहीं, सेमफोर्ड और सैंजो स्कूल का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। आयोजन में सुनील बिजल्वाण, नवल किशोर जोशी, प्रदीप मल्ल और कृपाल सिंह पटवाल सहित खेल अधिकारियों व रेफरी टीम का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें