फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रघुवीर बने उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष, हिमानी को महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

Sun, 19 Oct 2025 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मलेथा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला की अध्यक्षता में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक हुई। बैठक में पार्टी की ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन कर रघुवीर सिंह पंवार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया, जबकि हिमानी नेगी को ब्लॉक स्तर पर महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीतम सिंह पटवाल को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भीम लाल को अनु प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त गया है। इस मौके पर चिंरजीव पुंडीर, जवाहर सिंह पंवार, राकेश चंद्र गोदियाल, शंकर मणि पांडेय, उमेद सिंह पंवार, यद्धुवीर सिंह पुंडीर, अचल सिंह नेगी, हिमंती रावत, सुमित, प्रदीप बंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें