फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सार्वजनिक शौचालय को तोड़े जाने पर उठाए सवाल

Mon, 09 Mar 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपलचौरी चौराहा स्थित सार्वजनिक शौचालय के ध्वस्तीकरण और नए निर्माण को लेकर नगर निगम वार्ड संख्या 18 के पार्षद झाबर सिंह रावत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पहले से बने शौचालय को तोड़कर नए स्थान पर नया निर्माण करवाना सरकारी धन का दुरुपयोग है। कहा नगर निगम बोर्ड की बैठक में जबरन किसी और पार्षद से इसका प्रस्ताव रखवाया गया, जिस पर उन्होंने आपत्ति भी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके शौचालय को तोड़ने के लिए ठेका दे दिया गया। कहा उनके वार्ड ने बिना उनकी अनुमति के कराए गए इस कार्य की जांच की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी, शहरी विकास सचिव और श्रीनगर विधायक को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें