गढ़वाल विवि के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि बहुगुणा देहरादून से श्रीनगर अपने घर लौटे हैं। उनकी घर वापसी की सूचना मिलने पर उन्हें शीघ्र ही होम क्वारंटीन किया गया है। अब निर्धारित अवधि के बाद ही वह अपने घर से बाहर जा सकेंगे।