फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाकर्ण देवता के नव निर्मित मंदिर का शुद्धिकरण

विज्ञापन
बडियारगढ़ लोस्तु में घंटाकर्ण देवता के नवनिर्मित मंदिर के शुद्धिकरण समारोह के मौके पर इस तरह से ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु घंडियालधार में घंटाकर्ण देवता के नवनिर्मित मंदिर का श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने शुद्धिकरण किया। विधिविधान से मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्रीय जनता एवं घंटाकर्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने रावल का भव्य स्वागत किया। कीर्तिनगर, चौरास, तेगड़ और घंडियालधार में भी रावल का स्वागत हुआ। कार्यक्रम में मौजूद विधायक विनोद कंडारी ने भी बदरीनाथ धाम के रावल के साथ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सते सिंह भंडारी व दिनेश जोशी ने बदरीनाथ के रावल को अभिनंदन पत्र सौंपा। इसके बाद रावल देहरादून के लिए रवाना हो गए। मौके पर मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद घंटाकर्ण देवता के साथ अन्य देवताओं के पश्वा द्वारा देव नृत्य किया गया। इस दौरान धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, महंत सुखदेव पुरी, बदरीश पंडा पंचायत के राजेश पालीवाल, बदरीनाथ के उप धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सुधाकर बाबुलकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें