फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा जिला प्रशासन से मिला है दो लाख मास्क बनाने का ऑडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मास्क उपयोगी साबित हुआ है। लॉकडाउन के दौरान मास्क की कमी बढ़ गई है। ऐसे में मास्क की कमी को पूरा करने के लिए जम्मू-कश्मीर हथकरघा विभाग अपने यूनिट और केंद्रों में काटन के मास्क तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में निगम को पुलवामा जिले से दो लाख मास्क बनने का ऑडर मिला है। इसे 15 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर हथकरघा विभाग के यूनिट में पश्मीना, सिल्क साड़ियां और कपास की वस्तुओं जैसे कपड़ों की विशेष बुनाई की जाती है। इन दिनों मास्क और अस्पतालों में बेड शीट, चादर की कमी न हो इसके लिए निगम इनको तैयार करवा रहा है। किश्तवाड़ प्रशासन के लिए अनुरोध पर वहां के अस्पताल के लिए चादर उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रबंध संचालक राकेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में दस से 15 हजार मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इसकी संख्या में बढ़ाकर 25 हजार तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें