जम्मू। आम आदमी पार्टी ने डोमिसाइल कानून की निंदा की है। पार्टी के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के साथ एक और विश्वासघात किया है। डोमिसाइल कानून में चतुर्थ श्रेणी में ही प्रदेश के लोगों को आरक्षण देना युवाओं के साथ मजाक है। इस दौरान पार्टी सदस्य सरदार दीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद में कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अधिकारों को सुरक्षित रखा जाएगा। डोमिसाइल कानून प्रदेश के युवाओं के खिलाफ है।