फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मुआवजे की मांग के लिए प्रभावित ग्रामीणों का धरना जारी

Mon, 26 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। धारी, गुगली, मंगसू के बांध प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके मुआवजे का संपूर्ण भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। कोटेश्वर स्थित जीवीके कंपनी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अभी तक मांग नहीं माने जाने पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलनकारी सुनीता पांडे ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूकेडी नेत्री सरस्वती देवी ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांग शीघ्र पूरा करे। गीता देवी, विमला देवी, शकुन्तला देवी, सुनीता देवी पांडे, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, शंकरलाल, अमरा देवी, सुलोचना देवी, सुनीता देवी आदि धरने में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें