पौड़ी। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी की ओर से वन अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रपति से सम्मानित सावित्री ममगाईं ने सभी सरपंचों व ग्रामीणों को जंगल में वनाग्नि की दुर्घटनाओं के नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की। उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि जंगल हमारे हैं, जिनकी सुरक्षा प्रत्येक ग्रामीण की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा, जंगल में घटित होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं से मनुष्य के स्वास्थ्य एवं जीवन में सीधा सीधा दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त भविष्य में पीने योग्य प्राकृतिक पेयजल की कमी से भी मनुष्य को जूझना पड़ सकता है। इस मौके पर वन दरोगा अरविंद रावत, लखपति सिंह, जगत सिंह राणा, अखिलेश नेगी, जगदीश गोदियाल आदि मौजूद रहे।