कीर्तिनगर। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण पर कपरोली गांव के नरेंद्र सिंह ने 8 जुलाई से प्रस्तावित क्रमिक अनशन स्थगित कर लिया है। नरेंद्र ने बताया कि अधिकारी के स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री, विधायक, जिलाधिकारी व विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी। नरेंद्र ने अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरण होने पर शासन प्रशासन का आभार जताया है। संवाद