फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलस्वाड़ी गांव को संस्कृत ग्राम बनाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा निदेशालय ने विकासखंड कोट स्थित फलस्वाड़ी गांव को संस्कृत ग्राम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डा. बाजश्रवा आर्य ने प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर निदेशालय को भेजा था। फलस्वाड़ी गांव में माता सीता का मंदिर व भू-समाधि स्थल है। इस गांव की धार्मिक महत्ता क्षेत्र, प्रदेश व देश में है, लेकिन धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर अभी यह क्षेत्र स्थान नहीं बना पाया है। फलस्वाड़ी के समीप ही देवल गांव में लक्ष्मण जी का भी प्राचीन मंदिर है। प्रदेश सरकार श्री रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग, विदाकोटी, लक्ष्मण मंदिर देवल व सीता माता मंदिर फलस्वाड़ी को जोड़कर सीता सर्किट बनाने जा रही है। निदेशक संस्कृत शिक्षा एसपी खाली ने बताया कि सहायक निदेशक ने फलस्वाड़ी को संस्कृत ग्राम बनाने के लिए आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंरियाल सहित दो शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है। बताया कि सहायक निदेशक का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। अनुमोदन के लिए शासन को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें