डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने छोटी नदियों के संवर्द्धन कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में खो नदी, लंगोरीगाढ़ व सिलगाढ़ में नदियों के कायाकल्प का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने डीडीओ को चिह्नित क्षेत्र के कार्याें की जीपीएस मैपिंग बनाने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी को चैकडैम बनाने व पौधरोपण के निर्देश दिए। कहा कि नदी, नालों में बढ़ते प्रदूषण को खत्म करने के लिए विशेष रूप पर कार्य किया जाना होगा। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ पौड़ी हिमांशु खुराना, सीएओ देवेंद्र सिंह राणा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, एई पंकज जैन आदि मौजूद थे।