फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रो. सेमवाल को बनाया निशुल्क कोचिंग कमेटी का नोडल अधिकारी

Tue, 03 Feb 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में छात्र-छात्राओं के लिए समाज कल्याण विभाग के ओर से दी जाने वाले निशुल्क कोचिंग का लाभ दिलाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश के दिशा-निर्देशन पर कुलसचिव अनीज-उज-जमाल के अनुमोदन उपरांत कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि व्यापार प्रबंधन विभाग के प्रो. महेंद्र बाबू को उप-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वानिकी विज्ञान विभाग के प्रो. मुनीस कुमार, फार्मास्टिकल विभाग डॉ. राम कुमार साहू, व्यापार प्रबंधन के डॉ. सुरेंद्र कुमार मीणा, हिमालय एक्वेटिक बायोडायवर्सिटी के डॉ. जसपाल सिंह चौहान, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. विनीत कुमार मौर्य, दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ. कविता भट्ट, जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. आनंद कुमार, संस्कृत विभाग के डॉ. बालकृष्ण बधानी और शिक्षा विभाग के डॉ. सिद्धार्थ लोहानी को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें