चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी राम तीर्थ परिसर के वाणिज्य विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार वर्मा को एशियन एमिनेंट एजुकेशनिस्ट ऑफ एशिया-2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और भारत-भूटान मैत्री को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया। बीते 12 जून को भूटान की राजधानी थिंफू स्थित फैकल्टी ऑफ ट्रेडिशनल मेडिसिन में आयोजित सातवीं भूटान-भारत मैत्री समिट के दौरान उन्हेें यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रो. वर्मा को यह पुरस्कार मिशन टू भूटान के डिप्टी चीफ गोविंद मांडवगणे और इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट, थिंफू के निदेशक सांगे दोरजी ने प्रदान किया। प्रो. वर्मा को सम्मान मिलने पर एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. एबी. थपलियाल, प्रो. केसी पेटवाल, प्रो.जीडीएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, प्रो. रविंद्र सिंह, प्रो. सुनीता गोदियाल ने उन्हें बधाई दी। संवाद