फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीआरआरसी लैंसडौन में सम्मानित हुए प्रो. बिष्ट

Wed, 13 May 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) लैंसडौन में आयोजित 25वें द्विवार्षिक सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञानी प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट को सम्मान देते हुए चीफ ऑफ स्ट्रैटेजिक बैज प्रदान किया। प्रो. बिष्ट ने इस सम्मान को अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए भारतीय सेना और गढ़वाल राइफल्स परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सम्मान उन नागरिकों को दिया जाता है, जिन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और सेना के जवानों के सहयोग व समाज में सकारात्मक योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो। सम्मेलन में गढ़वाल पल्टन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, गढ़वाल पल्टन की 22 विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट और रेजिमेंट के कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें