गढ़वाल विश्वविद्यालय में मुख्य छात्रावास अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे प्रो. मोहन सिंह पंवार के कार्यमुक्त होने पर विवि प्रशासन ने दो प्राध्यापकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए बिड़ला परिसर भूगोल विभाग के प्रो. भानू प्रसाद नैथानी को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में मुख्य छात्रावास (पुरुष छात्रावास) अधीक्षक व जैव प्रौद्योगिकी विभाग चौरास परिसर की डॉ. पूजा सकलानी को महिला छात्रावास अधीक्षिका का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संवाद