फ़ोटो
श्रीनगर। कीर्तिंनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ की ओर से बाल दौड़ प्रतियोगिता का राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, मोनिका द्वितीय और नैना तृतीय रहीं। 500 मीटर में प्रियांशी ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय और गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ में अरमान प्रथम, बॉबी सिंह द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। 1600 मीटर में मयंक राणा प्रथम, राजेश द्वितीय और सूरज तृतीय रहे। वहीं 2000 मीटर दौड़ में मयंक राणा ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। युवा संघ के नरेश उमरियाल ने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी लगातार किए जाएंगे। संवाद