फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि कुलपति ने प्रियल को कौसि स्मृति फेलोशिप देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करती गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की ओर से इस बार गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक एचएम थपलियाल की बेटी प्रियल को कौसि स्मृति फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के बच्चों, जिन्होंने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हो उन्हें दी जाती है। फेलोशिप में 5100 रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है। इस बार गुरु रामराय पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियल की ओर से इंटर बोर्ड परीक्षा में 94 फीसदी अंक प्राप्त किए जाने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इस मौके पर राजेंद्र भंडारी, कुलदीप रावत, पुष्कर सिंह चौहान, राकेश थपलियाल, राकेश रावत, बखतावर सिंह, सीडी उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें