श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के टीचर्स वेलफेयर सोसायटी के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए शिक्षकों ने अलग-अलग पदों के लिए दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। उम्मीदवार मतदाता शिक्षकों से समर्थन मांगने में जुट गए हैं।गढ़वाल केंद्रीय विवि में टीचर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए 10 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच व उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। 11 दिसंबर को नामांकन वापसी व उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चुनाव होगा, जबकि इसी दिन तीन बजे बाद मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रो. वीसी शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।