फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शारदीय नवरात्र के लिए देवी मंदिरों में तैयारियां तेज

Thu, 08 Oct 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर श्रीनगर और आसपास के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। कलियासौड़ स्थित धारी देवी मंदिर, कंसमर्दिनी मंदिर, नंदा देवी मंदिर और देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में मंदिर समितियों और पुजारियों की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। धारी देवी मंदिर में साफ-सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धारी देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें