फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: व्यापार सभा के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज

Fri, 26 Jun 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। व्यापार सभा श्रीनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 10 जुलाई को स्थानीय गोला पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सम्मानित नागरिकों की मौजूदगी रहेगी। व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगे। व्यापारिक संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक अनिल गोयल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा तथा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा मौजूद रहेंगे। समारोह की तैयारियों और अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी और जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें