फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी चुंगी से डाकबंगला तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे

Tue, 13 Oct 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पर्यटन स्थल खिर्सू को जोड़ने वाली श्रीनगर-बुघाणी-खिर्सू सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पौड़ी चुंगी से डाकबंगला क्षेत्र तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। वहीं सड़क किनारे बनी नालियां भी जर्जर हालत में हैं। सड़क किनारे बनीं नालियों की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने से हल्की बारिश में भी गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे सड़क पर मिट्टी और मलबा जमा होने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की आवासीय कॉलोनी, हैप्रेक और गेस्ट हाउस तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। श्रीनगर शहर से सटे इस क्षेत्र में आवासीय भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है और आबादी बढ़ने के साथ वाहनों की आवाजाही भी बढ़ रही है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से स्थानीय निवासियों, छात्रों, कर्मचारियों और अन्य राहगीरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने के साथ क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था जरूरी है, जिससे आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन


सड़क पर पड़े गड्ढों को भरा जाएगा। जिन स्थानों पर नालियां नहीं हैं अथवा चोक हैं वहां नालियों का निर्माण और सफाई की जाएगी।

किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें