मुख्यालय पौड़ी में सीओ सदर प्रेमल लाल टम्टा ने कोतवाली पौड़ी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी व जवानों को हर पल तत्पर रहना है। उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग और अच्छा व्यवहार पर जोर दिया।
शनिवार को सीओ सदर ने कोतवाली के शस्त्रागार, मैस, बैरिक, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात, आपदा उपकरणों, कार्यालयी दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा लोगों की सुविधा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसमें साइबर क्राइम, अपराधियों के नए तरीकों, सावधानियों व पुलिस से शिकायत और निस्तारण की जानकारी दी जाए। उन्होंने निरीक्षण में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई, एसएसआई महेश रावत, एसआई सोमवीर सिंह, पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार मौजूद रहे।