फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस ने नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प

Sat, 18 Apr 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पुलिस ने जनपद में नशा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व साइबर ठगी की जानकारियां व बचाव के टिप्स दिए। शहर के सेंट थामस कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित एंटी ड्रग्स डे के तहत पुलिस की ओर से छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (संचार) अनूप काला व विद्यालय प्रबंधक फादर जीजो पालाथिंकल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एएसपी काला ने छात्र छात्राओं को नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारियां दीं। साथ ही आए दिन मोबाइल के माध्यम से होने वाले साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट आदि की तकनीकी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि मोबाइल चलाते समय किसी भी अनचाहे पॉपअप को कतई क्लिक न करें और ओटीपी साझा करने से बचें। कहा कि साइबर ठगी के किसी भी मामले में पुलिस से जरूर शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर कोतवाली पुलिस की एसआई हेमलता, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें