कोरोना संक्रमण काल में बेहतर कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को पुलिस ने सम्मानित किया। बस अड्डे में पुलिस की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीओ सदर वंदना वर्मा ने अनूप देवरानी, इंद्र सिंह रांगड़, कांता प्रसाद, धर्मपाल, सुनील नेगी, सुर्दशन सजवाण, जितेंद्र सिंह, नवल रावत, जुबैर व जसवंत सिंह को सम्मानित किया गया। सीओ सदर वंदना ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव व जागरूकता अभियान में स्थानीय लोगों, होटल स्वामियों, वाहन चालकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब अनलॉक में हमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी है। इस अवसर पर एसएसआई महेश रावत, बाजार चौकी प्रभारी वजिंद्र सिंह नेगी, विपुल खंडूड़ी, अनिल रावत और प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।