थलीसैंण। विकासखंड के कंडारस्यूं पट्टी के कनाकोट गांव में वार्षिक पिंडदान पर परिजनों ने समलौंण पौधरोपण कर माता स्व. दर्शनी देवी को याद किया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी बेटे गोवर्धन प्रसाद नौड़ियाल ने ली। पं. बदरीदत्त गोदियाल ने बताया कि शास्त्रों में भी पेड़ पौधों को देवताओं के समान पूजे जाने की परंपरा रही है। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। इस मौके पर पुरुषोत्तम नौड़ियाल, पीतांबर नौड़ियाल, विवेकानंद नौड़ियाल आदि मौजूद रहे। संवाद