थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के जूनियर हाईस्कूल पाटुली के छात्रों ने अपने सहपाठी दिव्यांशु गोदियाल के जन्मदिन पर पौधरोपण किया। छात्रों ने विद्यालय परिसर के समलौंण वन में सिल्वर ओक प्रजाति की पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी छात्र दिव्यांशु ने ली। शिक्षाविद एवं समलौण आंदोलन के प्रेणता बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने पौधरोपण के लिए छात्राें को प्रेरित किया। इस मौके पर मानसी, आरुषि, रिया, आदि शामिल रहे।