पौड़ी। फायर सीजन शुरू भी नहीं हुआ और जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। बीती रात जिला मुख्यालय पौड़ी के कांजी हाउस के पास सिविल वन क्षेत्र के चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग व फायर पुलिस को सूचित किया। स्थानीय करन सिंह ने बताया कि बीती मंगलवार की रात को देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कांजी हाउस के समीप सिविल वन प्रभाग के चीड़ के वन में अचानक से आग लग गई। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग व फायर पुलिस को सूचित किया। काफी जद्दोजहद करने के बाद टीमों ने आग पर काबू पाया। इस मौके पर एसआई रविंद्र भंडारी, अनिल बिजल्वाण, प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी आदि शामिल रहे।