श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की चैकपोस्ट पर तैनात एसएसटी को निर्देशित करते प्रेक्षक।
- फोटो : SHRINAGAR
विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक सुबोध सिंह ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के कलियासौंड़ और कीर्तिनगर बैरियर पर तैनात एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने एसएसटी टीम को निर्देश दिए कि पैसा, शराब व चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी सामग्री को ट्रैक करते समय उसका पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित रूप से पंचनामा रजिस्टर भरा जाए व रात्रि में वर्दी और उपकरणों सहित ड्यूटी पर तैनात रहे।