श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से गोला बाजार की ओर आने वाली काला रोड पर वाहनों की नो एंट्री है। मंगलवार को पीएसी के वाहन द्वारा नो एंट्री से प्रवेश करने पर स्थानीय लोगों ने गहरा आक्रोश जताया। नगर के स्वच्छता एंबेसडर डाॅ. बीपी नैथानी ने कहा कि जब मार्ग पर नो एंट्री है तो पुलिस की ओर से नियमों को क्यों तोड़ा गया। इस मामले में उन्होंने गहरा आक्रोश जताया। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने पीएसी के वाहन को वापस कराया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि पीएससी का वाहन अनजाने में नो एंट्री मार्ग पर प्रवेश कर गया, जिसे बाद में वापस करा दिया गया था।