फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बाजार पुलिस चौकी के पास लोग कर रहे नशा

Wed, 28 Oct 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बाजार पुलिस चौकी से महज 20 कदम की दूरी पर वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग के पास सुबह से ही शराबियों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। दीपक, आशू और नवीन के अनुसार इस मार्ग पर लोग नशा करते हैं और राहगीरों पर फब्तियां कसते व अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे महिलाओं व परिवारों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि पहले भी छापामारी की गई है। दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर तत्काल टीम भेजकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें