फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी का श्रीनगर में स्वागत

Wed, 21 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। योगानंदेश्वर सरस्वती मठ मैसूर के पीठाधीश्वर शंकर भारती स्वामी के श्रीनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने घसियामहादेव स्थित कटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया साथ ही संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने वेद ऋचाओं का पाठ किया। महंत महेश गिरी व समाज सेवी भोपाल सिंह चौधरी ने स्वामी शंकर भारती का फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वामी शंकर भारती ने कहा कि वह भारत भ्रमण पर हैं और जहां-जहां आदि गुरु शंकराचार्य गए उन स्थानों पर जाकर प्रमाणों के संकलन का कार्य भी कर रहे हैं। अब आठ राज्यों का भ्रमण करना बाकी है। बुधवार को वह समाज सेवी भोपाल चौधरी के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। साथ में उनके शिष्यों व संतों सहित 20 अन्य लोग शामिल हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें