पौड़ी शहर से सटे दंदल गांव में जंगल गई एक महिला लापता हो गई। महिला घास लेने जंगल गई थी। ऐसे में गुलदार के हमले की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अुनसार, रेखा देवी(35) पत्नी दीपक घर के पास ही जंगल में घास लेने गई थी। लेकिन वह नहीं लौटी। इसी सूचना वन विभाग को दी गई। जंगल से महिला की चुन्नी और दरांती मिली है। ऐसे में लोग गुलदार के हमले की बात मान रहे हैं। वन विभाग महिला की तलाश में जुटा है।