पौड़ी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका पौड़ी ने कवायद शुरू कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब पालिका शहर की स्वच्छता और बेहतर बनाने के लिए आमजन से भी फीड बैक लेने में जुट गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हिमाानी नेगी ने मोबाइल ऐप के माध्यम स्वच्छता मिशन के तहत अपना फीड बैक दिया। पालिकाध्यक्ष हिमानी ने आमजन से शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए सहयोग करने की अपील की है। अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों से फीड बैक लिया जा रहा है कि किस तरह से शहर को और स्वच्छ बनाया जाए। ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका की रैंकिग सुधारी जाए। इसके साथ ही शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा सके।